Bihar Voter List 2025 : भारत में हर नागरिक को मतदान करने का अधिकार प्राप्त है, लेकिन इसके लिए सबसे अहम शर्त यह है कि आपका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज हो। बिहार इन दिनों चर्चा में है क्योंकि इस साल राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। हाल ही में चुनाव आयोग (EC) ने लगभग 20 वर्षों बाद बिहार में मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य शुरू किया है।
इस प्रक्रिया का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि केवल वास्तविक नागरिक ही मतदान करें और फर्जी नामों को हटाया जा सके। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि आपका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऑनलाइन वोटर लिस्ट में अपना कैसे चेक करें इसकी पूरी जानकारी देने वाले है, तो आप इस लेख को अंत तक जरुर पढ़ें
Bihar Voter List 2025 – Overview
डिपार्टमेंट का नाम | Election Commission of India |
केटेगरी | New Update |
आर्टिकल का नाम | Bihar Voter List 2025 |
लिस्ट फॉर्मेट | पीडीऍफ़ |
Eligibility | 18 वर्ष की आयु वाले |
डाउनलोड मोड | ऑनलाइन |
लोकेशन | बिहार स्टेट |
ऑफिसियल वेबसाइट | voters.eci.gov.in |
बिहार मतदाता सूची में अपना नाम कैसे देखें
बिहार वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए आपको नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा :
EPIC ID यानि कि Voter Card नंबर से वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करने का तरीका:
- इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट voters.eci.gov.in या electoralsearch.eci.gov.in पर जाएं.
- यहाँ पर अपना EPIC नंबर और सुरक्षा कोड दर्ज करें।
- फिर “खोजें/Search” के बटन पर क्लिक करें।
- आपकी वोटर डिटेल स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- यदि आपका नाम सूची में रहेगा तो।
ऑनलाइन वोटर लिस्ट में नाम चेक करने का तरीका
NVSP पोर्टल से आप Bihar Voter List में अपना नाम चेक कर सकते है
- सबसे पहले आप राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल पर जाएं।
- होमपेज पर “Search in Electoral Roll” का विकल्प मिलेगा ऊपर क्लिक करें।
- अब आपके पास दो विकल्प होंगे:
- अपनी डिटेल्स से सर्च करें: नाम, उम्र या जन्मतिथि, राज्य (बिहार चुनें), जिला और विधानसभा क्षेत्र डालें।
- EPIC नंबर से सर्च: अपने वोटर ID कार्ड का EPIC नंबर डालें।
- सही जानकारी भरकर Search बटन दबाएं।
- अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में होगा तो बूथ का नाम, सीरियल नंबर और EPIC नंबर स्क्रीन पर दिख जाएगा।
मोबाइल ऐप से वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक
- सबसे पहले आप अपने मोबाइल फ़ोन में Play Store या App Store से चुनाव आयोग का आधिकारिक ऐप डाउनलोड करें।
- फिर ऐप खोलकर अपनी डिटेल्स दर्ज करें और लिस्ट में अपना नाम खोजें।
SMS के जरिए भी वोटर लिस्ट में नाम चेक कर सकते है
- आप अपने मोबाइल फ़ोन से EPIC नंबर 7738299899 पर SMS कर सकते हैं।
- हालांकि, यह सेवा कभी-कभी बंद भी रह सकती है, इसलिए वेबसाइट या ऐप से चेक करना ज्यादा भरोसेमंद है।
अगर वोटर लिस्ट में नाम नहीं मिले तो क्या करें?
अगर वोटर लिस्ट में आपका नाम नहीं है या उसमें कोई गलती पाई जाती है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप NVSP पोर्टल या मोबाइल ऐप के माध्यम से फॉर्म 6 भरकर नाम जोड़ने या सुधार कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
एक बार बिहार CEO वेबसाइट से भी देखें
अगर आप चाहे तो आप बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी वेबसाइट पर जाकर “Search in Roll” विकल्प से अपना नाम देख सकते हैं।
सिर्फ वही लोग वोट डाल सकते हैं जो भारतीय नागरिक हैं और जिनका नाम वोटर लिस्ट में है। इसलिए अपना नाम समय पर जरूर चेक कर लें!
FAQ’s ~ Frequently Asked Questions
बिहार ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 2025 कब जारी हुई है?
1 अगस्त 2025 को।
वोटर लिस्ट में नाम कैसे चेक करें?
https://voters.eci.gov.in पोर्टल से District और AC सेलेक्ट कर PDF डाउनलोड करें।
मेरा नाम लिस्ट में नहीं है, क्या करूं?
Form 6 भरकर नया नाम जोड़ें।
वोटर लिस्ट में गलती है, कैसे सुधारें?
Form 8 ऑनलाइन भरें और सही जानकारी अपलोड करें।
किसी मृत व्यक्ति का नाम हटाना है तो?
Form 7 का उपयोग करें और मृत्यु प्रमाणपत्र अपलोड करें।
आपत्ति दर्ज करने की आखिरी तारीख क्या है?
1 सितंबर 2025।